आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट, गंभीर

मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार
बड़हिया(लखीसराय). थाना क्षेत्र के जैतपुर में शनिवार की रात को आपसी विवाद को लेकर जैतपुर के प्रशांत कुमार सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया. जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर जख्मी युवक के भाई दिव्यांशु कुमार ने बड़हिया थाना में गांव के ही हरेराम सिंह, उसके पुत्र रविशंकर कुमार सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरेराम सिंह एवं उसके पुत्र रविशंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है. हरेराम सिंह एवं उसके पुत्र रविशंकर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










