Lakhisarai News : बोरे में बंद कर झाड़ी में छिपा कर रखे थे हथियार, जब्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 9:31 PM

विज्ञापन

एक देसी राइफल व एक देसी पिस्टल समेत 11 कारतूस जब्त

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा.

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को नंदपुर गांव से हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. नंदपुर से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल व 11 कारतूस जब्त किया है. इन हथियार को एक बोरे में बंद कर झाड़ी में छिपा कर रखा गया था. इसके संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन हथियारों को जब्त किया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाने में कांड संख्या 182/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें नंदपुर गांव के रामशरण सिंह के पुत्र अमरजीत कुमार को नामजद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हथियार अमरजीत कुमार के बथान के पास झाड़ी से बरामद हुआ. उसे प्लास्टिक बोरे में बंद कर रखा गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपित फरार है. बता दें कि आपसी वर्चस्व को लेकर नंदपुर गांव में अक्सर गोलीबारी होती रही है. लेकिन हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आयी है. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस ने नंदपुर गांव से हथियार व कारतूस बरामद किया है. मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है. आरोपित फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन