हथियार तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्रटोला से हथियार तस्करी का वांछित अभियुक्त को मेदनीचौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्रटोला से हथियार तस्करी का वांछित अभियुक्त को मेदनीचौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि कांड संख्या 134/24 का प्राथमिकी अभियुक्त दयानंद महतो का पुत्र बादल कुमार वांछित था. विगत छह जून को उसके घर खावा चंद्रटोला से चार देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ था. वहीं हथियार तस्कर बादल कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस को उक्त वांछित अभियुक्त की तलाश थी. पुलिस ने आखिरकर उक्त वांछित अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




