पइन का अतिक्रमण किये जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन

Updated at : 31 Jan 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
पइन का अतिक्रमण किये जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन

प्रखंड के इटौन पंचायत के रामपुर गांव में सरकारी पइन का अतिक्रमण कर मकान बनाने को लेकर दो गुटों मे झड़प हो गयी.

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के इटौन पंचायत के रामपुर गांव में सरकारी पइन का अतिक्रमण कर मकान बनाने को लेकर दो गुटों मे झड़प हो गयी. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी रामेश्वरी सिंह के पुत्र बहादुर सिंह एवं श्रीराम सिंह द्वारा गांव से होकर निकलने वाली सरकारी पइन का अतिक्रमण कर मकान बनाने लगे तो ग्रामीणों को इसका विरोध किया. जिससे गुरुवार को दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. जिसे लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा चानन थाना व अंचल कार्यालय पहुंच थान एवं सीओ से अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है. ग्रामीण कैलाश भगत, विनोद राम, मंता राम, विजय सिंह व अन्य लोगों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि रामपुर गांव के पूर्व नक्शा में वर्णित काली मंदिर तथा पुस्तकालय भवन, बजरंगबली मंदिर के दक्षिण दिशा में बहादुर सिंह एवं श्रीराम सिंह दोनों भाइयों द्वारा पइन का अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है. साथ ही पइन को भी मिट्टी से भर दिया गया है. वहीं लोगों के आवाजाही तथा मंदिर परिसर में बैठने पर उनलोगों द्वारा गाली-गलौज किया जाता है. ग्रामीणों ने आवेदन की एक प्रतिलिपि सीएम, डीएम तथा डीसीएलआर को भी देकर उक्त भूमि की भौतिक जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया की ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवेदन मिला है. मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं इस संबंध मे बहादुर सिंह एवं श्री राम सिंह ने बताया कि जमीन उन्होंने गिद्धौर राजा से लिया गया था. जिसमें किसी मंदिर में जिक्र नहीं है. गांव का काली मंदिर राजा के समय से पासवान टोला में है. नक्शे में कोई पइन नहीं है. फिर भी जल निकासी के लिए जमीन छोड़ा गया है. इस जमीन पर कोई पुस्तकालय का निर्माण नहीं हुआ है. गांव में बहुत लोगों द्वारा जमीन का अतिक्रमण कर रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन