मंत्री बनने पर विजय कुुमार सिन्हा को भाजपाइयों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
मंत्री बनने पर विजय कुुमार सिन्हा को भाजपाइयों ने दी बधाई

बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत भाजपा के जिला इकाई द्वारा विजय कुमार सिन्हा को बधाई दी गयी

विज्ञापन

-मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं लखीसराय. बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत भाजपा के जिला इकाई द्वारा विजय कुमार सिन्हा को बधाई दी गयी. सिन्हा को जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री विजय कुमार सिन्हा के थ्री स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर शुभकामनाएं दी गयी. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री सिन्हा को फूल-मालाओं एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया तथा उत्साहपूर्वक नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की. कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू एवं प्रमोद कुमार, जिला मंत्री हिमांशु पटेल एवं अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, हिमांशु कुमार, संजय कुमार एवं चंदन कुमार, जिला प्रवक्ता प्रो. मनोरंजन कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह, कृष्णदेव महतो, जय शंकर पांडे, शंकर महतो एवं पप्पू यादव, आईटी प्रभारी आलोक राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा पासवान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व एवं अनुभव से बिहार में सुशासन, विकास एवं जनसेवा को नयी गति प्राप्त होगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन