कट्टा व गंड़ासे के साथ धराये दो किशोर फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 9:35 PM
एक किशोर को फिर से पकड़ा, दूसरे को पकड़ने के लिए कर रहे छापेमारी
सूर्यगढ़ा(लखीसराय). प्रखंड के माणिकपुर थाना से पुलिस अभिरक्षा से दो किशोरों के फरार होने की सूचना है. घटना रविवार की है. पुलिस लगातार दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम माणिकपुर पुलिस ने दो किशोरों को एक कट्टा व गंड़ासा के साथ मुस्तफापुर पुल के पास से पकड़ा था. दोनों द्वारा थाना में प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार वे नाबालिग बताये गये थे. रविवार की सुबह दोनों किशोरों के फरार होने के बाद से दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इसमें एक किशोर को पुलिस द्वारा रविवार को सलेमपुर से पुलिस ने पुनः पकड़ लिया गया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार पासवान के अनुसार, दोनों किशोर नाबालिग हैं. हालांकि उनमें से एक पूर्व में भी जेल जा चुका है. उसकी उम्र की छानबीन की जा रही है. अभी वह फरार चल रहा है. वहीं इस संबंध में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि माणिकपुर थाना से फारवर्ड करने के दौरान दोनों किशोर फरार हो गये थे. इनमें से एक को पकड़ लिया गया है. दूसरे को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि अब दोनों पर आर्म्स एक्ट के साथ-साथ पुलिस हिरासत से फरार होने को लेकर भी मामला दर्ज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










