20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर व आठ शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर व आठ शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ दो तस्कर व आठ शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ दो तस्कर व आठ शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बाइपास पुल के पास से पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 निवासी मनोज कुमार के पुत्र मोहन कुमार व नारायण प्रसाद के पुत्र गंगा कुमार को 10-10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे गुमटी के पास से भोला टोला निवासी शिवन साव के पुत्र दिलीप सावन, गोड्डीह निवासी मंगेश्वर यादव के पुत्र देवेंद्र कुमार, रामाशीष यादव के पुत्र सुधीर कुमार, बसंत यादव के पुत्र विक्की कुमार, फुलेन कुमार के पुत्र दिव्या राज तथा उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से धीराडाड़ निवासी हंसराज सिंह के पुत्र हरिकांत सिंह, सीताराम सिंह के पुत्र अजय कुमार व मोतीलाल नट के पुत्र विशाल नट को शराब के नशे में घूमते हुए पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन