नौ लीटर शराब के साथ दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 07 Dec 2025 5:32 PM

विज्ञापन

नौ लीटर शराब के साथ दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नौ लीटर शराब के साथ दो तस्कर व सात पियक्कड़ को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र क जगुआ जोर से जमुई जिले के बरहट पसरहा निवासी कैलाश कुमार को तीन लीटर शराब, हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी से कैंदी वार्ड नंबर 12 निवासी सुनील चौधरी को छह लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा कवैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी के पास घोंसा निवासी गुड्डू कुमार, शेखपुरा जिला के सिरारी कैथमा निवासी सुवीन कुमार, चानन के कुंदर से जमुई हासडीह निवासी बंटी मंडल व संजय यादव, बड़हिया से सोनू कुमार, गंगासराय निवासी मो इम्तियाज हुसैन व धनराज टोला निवासी दीपक कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया़ सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन