प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर दो व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर

प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर दो व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर
लखीसराय. शहर के चितरंजन रोड स्थित बड़ी पोखर के पास सोमवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद में दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. दोनों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया. मामले में टाउन थाना की पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में वार्ड नंबर 08 के बड़ी दरगाह निवासी स्व तातो मियां के 50 वर्षीय पुत्र मो जुबेर एवं पश्चिमी कार्यनंद नगर निवासी स्व अखिलेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार शामिल है. सबसे पहले दीपक को कंधा के पास गोली मारी गयी. जिसके बाद मो जुबेर के कनपटी में गोली मारी. मो जुबेर को विद्यापीठ चौक स्थित ममता इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. वहीं दीपक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों को अस्पताल से पटना रेफर किया गया है. मो जुबेर के पुत्र मो गुलाब ने बताया कि कुछ लोग उनके पापा से जोर जोर से चिल्ला कर बोल रहे थे. बाद में उनके कानपटी में गोली मार दी. इधर, दीपक कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर उन दोनों को गोली मारी गयी है. उन्होंने पांच छह व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों के द्वारा जुबेर मियां और मुझे गोली मारी गयी है. इधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि गोली दो लोगों को लगी हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजन या पीड़ित द्वारा आवेदन दिये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




