विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Author Sugam
Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर वलीपुर गांव में वाहन चेकिंग के क्रम में 375 मिली लीटर का एक बोतल विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रहने वाले स्व. भागीरथ पासवान के पुत्र उदय कुमार को एवं इसी गांव के रहने वाले दशरथ पासवान के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इसके पहले पुलिस ने पछियारी दियारा से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया. जहां शराब तस्कर फरार होने में कामयाब रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sugam

लेखक के बारे में

By Sugam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन