महिला सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 9:48 PM
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
लखीसराय.
उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने छह लीटर आठ सौ एमएल महुआ शराब बरामद की है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र केक बमुआरा में छापेमारी के दौरान उसी गांव क वार्ड नंबर एक निवासी स्व. प्रसादी मांझी के पुत्र नरेश मांझी को आठ सौ एमएल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन वार्ड नंबर 11 से कुमुद कुमार की पत्नी चंदा कुमारी को छह लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










