प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति: विजय कुमार सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति: विजय कुमार सिन्हा

भाजपा के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

नया बाजार मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

प्रशिक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन की मजबूती का है आधार

लखीसराय

भाजपा के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नया बाजार मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं जिला प्रभारी संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो देवानंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है. प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं. भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन की मजबूती का आधार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने तथा संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने की एक संगठित और दीर्घकालिक पहल है. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सक्रिय सहभागी है. प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा की नयी ऊर्जा प्राप्त होती है, जिससे वे सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम बनते हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल सात विषयों पर सत्र आयोजित किये गये, जिनमें सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति, कार्य विस्तार की रणनीति, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की उपलब्धियां शामिल रहीं. इन विषयों पर जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, प्रो. मनोरंजन कुमार, मणिकांत सिंह, जिला प्रभारी संजय सिंह, प्रो. वाल्मीकि शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहु एवं जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, वहीं मंच संचालन जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने किया. मौके पर भाजपा महामंत्री सनोज साहू, भाजपा जिला मंत्री हिमांशु पटेल, अभिषेक सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद, मंडल महामंत्री रूपेश कुमार ‘बंटी’ एवं अमित कुमार सहित मंडल कार्यसमिति के सदस्य, वरीय कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुशवाहा, मंटू नटराज, गौतम मंडल, नवीन सिंह, हिमांशु कुमार, गोपी कुमार, शोभा रानी, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता आती है तथा संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन