जर्जर तार व खंभों को जल्द हटायें: अधीक्षण अभियंता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आगामी जनवरी माह में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों का दौरा लगातार जारी है.
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने संग्रामपुर पंचायत में समस्याओं का लिया जायजा
चानन. आगामी जनवरी माह में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों का दौरा लगातार जारी है. बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक सिंह की मौजूदगी में पंचायतों में बिजली की समस्या को देखते हुए अपने अधिनस्थ कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिया और कहा कि बिजली से संबंधित जो भी समस्या हो उसे ठीक करें. ताकि किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो. उन्होंने जर्जर तार और खंभे को तुरंत हटाने का आदेश दिया. बिजली विभाग की ओर से लगातार शिविर लगायें और ग्रामीणों बिजली से संबंधित समस्या को दूर करने का काम करें. मौके पर कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ, एसडीओ (विद्युत) आशीष कुमार, हेड क्लर्क परमानंद प्रसाद, सहायक विद्युत अभियंता प्रोजेक्ट जयशंकर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










