तीन तस्कर को शराब के साथ किया गिरफ्तार

दो स्थानों पर छापामारी कर तीन शराब तस्कर को अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
लखीसराय. उत्पाद थाना की पुलिस ने कबैया थाना के लाली पहाड़ी एवं सूर्यगढ़ा के दो स्थानों पर छापामारी कर तीन शराब तस्कर को अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद एसआई गुड्डू कुमार ने बताया कि फेंको इंग्लिश अलीनगर सूर्यगढ़ा के रामदास मंडल के पुत्र भूषण मंडल को साढ़े तीन लीटर एवं कबैया थाना के लाली पहाड़ी निवासी अर्जुन यादव के पुत्र सुमन सौरव को साढ़े सात लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थाना के रामपुर निवासी रामजप्पू सिंह के पुत्र रौशन कुमार को ओसी के 180 एमएल के 07 एवं डार्क ब्लू 180 एमएल के तीन बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










