ePaper

तीन तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
तीन तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार

छापेमारी व धरपकड़ अभियान के दौरान जिले के चानन एवं तेतरहाट थाना क्षेत्र से तीन देसी शराब तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा रविवार की शाम से सोमवार तक चलाये गये छापेमारी व धरपकड़ अभियान के दौरान जिले के चानन एवं तेतरहाट थाना क्षेत्र से तीन देसी शराब तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना चौक के पास लखीसराय जमुई मार्ग पर लगाये गये चेकिंग अभियान के दौरान टाउन थाना क्षेत्र के रामटोला बालूपर वार्ड नंबर 11 के निवासी लोगी राम के पुत्र राम कुमार, तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना ग्रामवासी स्व मदन राम के पुत्र अशोक भारती एवं मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर निवासी स्व महेंद्र राम के पुत्र पंकज राम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. जबकि महिसोना गांव में मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान स्व मुंशी पासवान के पुत्र सह शराब तस्कर ज्योतिष पासवान को 12 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है. उधर, दूसरी तरफ चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के बाहर नदी किनारे से शराब लेकर जा रहे दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के स्व समर मांझी के पुत्र नारायण मांझी को चार लीटर देसी शराब के साथ एवं चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्रामवासी स्व बाल्केश्वर मंडल के पुत्र श्यामसुंदर मंडल को भी चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. सभी के विरूद्ध उत्पाद थाना लखीसराय में उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया को लेकर भेजा गया है. पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से एसआई राजेश पासवान ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि नवाडीह ग्राम निवासी रामधनी मांझी के पुत्र रामखेलावन मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन