ePaper

खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन घायल

Updated at : 23 Jan 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन घायल

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सिरखिंडी गांव में शुक्रवार को खेत में पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना होने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सिरखिंडी गांव में शुक्रवार को खेत में पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना होने का मामला सामने आया है. जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के दौरान एक पक्ष की ओर से एक हवाई फायरिंग किये जाने की बात भी कही जा रही है. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के इंद्रदेव यादव के पुत्र चंदन कुमार के द्वारा हलसी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार की दोपहर जब उसकी मां सरिता देवी व उसका भाई व चाचा गांव के उत्तर खेत में रखे कुट्टी को लेकर घर जा रहे थे तो उनके खेत के बगल में लगे बोरिंग को चलाकर भूषण यादव का पुत्र प्रमोद कुमार एवं श्री यादव नहाकर पानी उसके खेत की तरह बहा रहा था. जिसे लेकर जब उसकी मां प्रमोद कुमार को कहने गयी तो दोनों भाई गाली गलौज करने लगा. जब उसके चाचा और भाई मना करने लगे तो प्रमोद कुमार फोन कर राजेश कुमार, सुमन यादव, शिवशंकर यादव एवं प्रमोद का भगिना सह सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव निवासी तनिक यादव का पुत्र सोनू कुमार को बुलाकर लाठी, कुदाल, खंती लेकर उसके भाई, मां व चाचा को बूरी तरह से पीटकर घायल कर दिया. ग्रामीण लोगों के बीच बचाव कर झगड़ा को शांत किया. जिसके बाद प्रमोद कुमार, श्री यादव, अपने घर से पिस्टल निकालकर उसके बड़े पापा पर फायर किया साथ ही धमकी दिया कि मुकदमा करेगा तो जान से मार देंगे. थाना को फोन करने पर पुलिस के द्वारा उनकी मां सरिता देवी, भाई कुंदन कुमार एवं चाचा राजेंद्र यादव को वाहन से अस्पताल पहुंचाया. वहीं सीएचसी में तीनों की प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मामले में एक सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि एक हवाई फायरिंग की बात सामने आयी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. ——————————————————————————————- संवेदनशील एरिया में लगातार होंगे पुलिस गश्ती: एसडीपीओ सरस्वती पूजा को लेकर शहर व अन्य संवेदनशील क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च प्रतिनिधि, लखीसराय. सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को एसडीपीओ शिवम कुमार व एसडीओ प्रभाकर कुमार की देखरेख में शहर के कवैया व टाउन थाना क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य संवेदनशील एरिया में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि जो भी थाना क्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा स्थापित की गयी है, उस थाना के थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया गया है कि पूजा पंडाल के पास लगातार गश्ती करते रहें तथा किसी भी तरह के अफवाहों पर तुरंत लगाम लगायें. उन्होंने सभी लाइसेंस लेने वाले पूजा समितियों से कहा कि लाइसेंस में जिस तिथि को प्रतिमा विसर्जन की तिथि दी गयी है, उक्त को ही प्रतिमा विसर्जित करें, इस दौरान डीजे बजाना पूर्णत: वर्जित है, अगर किसी भी पूजा समिति द्वारा डीजे बजाया जाता है तो उसे जब्त कर लिया जायेगा. फ्लैग मार्च नया बाजार, कवैया रोड, पचना रोड, चितरंजन रोड, पुरानी बाजार, बड़ी दरगाह, थाना चौक, विद्यापीठ चौक व किऊल-खगौर में किया गया. ———————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन