बेगूसराय ने मुंगेर को व शेखपुरा ने पटना को किया पराजित
Updated at : 12 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के जैतपुर नवीन सिंह के दलान परिसर में बुधवार को ग्रीन सिंह स्मृति में तीन दिवसीय डे-नाइट बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.
विज्ञापन
तीन दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
बड़हिया. प्रखंड के जैतपुर नवीन सिंह के दलान परिसर में बुधवार को ग्रीन सिंह स्मृति में तीन दिवसीय डे-नाइट बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रमुख इंदु देवी, पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, नारियल फोड़कर कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया. प्रतियोगिता का पहला मैच बालक वर्ग के बेगूसराय एवं मुंगेर के बीच खेला गया. जिसमें बेगूसराय ने 41 प्वाइंट एवं मुंगेर के खिलाड़ियों ने 27 प्वाइंट हासिल किया. इस तरह उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने मुंगेर को 14 प्वाइंट से पराजित कर दिया. वहीं दूसरा मैच शेखपुरा एवं पटना के बीच मे खेला गया. जिसमें शेखपुरा ने पटना को एक प्वाइंट से पराजित कर दिया. शेखपुरा के खिलाड़ी ने 45 एवं पटना के खिलाड़ी ने 44 अंक हासिल किया. मैच में रेफरी के रूप में बंटी कुमार, सुभाष कुमार, अमन कुमार एवं गोपाल कुमार तथा स्कोरर के रूप में शिवम कुमार एवं कमेंटेटर के रूप में मनटुन कुमार मौजूद थे. मौके पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ पंकज कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव, पंसस बुलबुल देवी, अमन कुमार, मारुति कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार,पीयूष कुमार सहित कई ग्रामीण व दर्शक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




