गढ़ी बिशनपुर में चोरों का आतंक, तीन ट्रकों से लाखों की बैटरी चोरी, ई-रिक्शा के बाद वाहन मालिकों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
बैटरी चोरी होने के बाद खड़ी ट्रक | Prabhat Khabar Network

बैटरी चोरी होने के बाद खड़ा ट्रक. | Prabhat Khabar Network

Truck Battery Theft Lakhisarai : लखीसराय के गढ़ी बिशनपुर गांव में चोरों का आतंक जारी है. देर रात खड़ी ट्रकों से लाखों की बैटरी चोरी होने से वाहन मालिकों में भारी दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Truck Battery Theft Lakhisarai : लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन वाहन और उनमें लगी बैटरियां चोरी होने की घटनाओं से वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है. मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बार फिर तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए उनकी बैटरियां चुरा लीं.

एक ट्रक से 35 हजार की बैटरी उड़ाई

गढ़ी बिशनपुर चौक पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से चोरों ने लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की बैटरी चोरी कर ली. ट्रक मालिक वेद प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि रोज की तरह वाहन रात में सड़क किनारे खड़ा किया गया था. सुबह उठने पर बैटरी गायब मिली, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई.

दो और ट्रकों को भी बनाया निशाना

चोरों ने पेट्रोल पंप के समीप खड़ी दो अन्य ट्रकों से भी बैटरियां चोरी कर लीं. इन दोनों बैटरियों की कीमत 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पहले ई-रिक्शा भी हो चुका है चोरी

स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले गढ़ी बिशनपुर चौक के पास से एक ई-रिक्शा भी चोरी हो चुका है. लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों और वाहन चालकों में भय का माहौल है. लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

टाउन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बैटरी चोरी की घटना को लेकर अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन