सूर्यगढ़ा में चार पैक्स में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 20% वोटिंग, दो पैक्स अध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना तय

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 01-: उच्च विद्यालय अलीनगर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए खड़े मतदाता  फोटो कैप्शन 02- मतदान केंद्र जाने के क्रम में थक हारकर सड़क पर ही सुस्ताती वृद्ध  महिला मतदाता | Prabhat Khabar Network

उच्च विद्यालय अलीनगर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए खड़े मतदाता.

सूर्यगढ़ा प्रखंड की चार पैक्स सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग हुई है. देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है.

विज्ञापन

Lakhisarai PACS Election : बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं. महिला और पुरुष मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह 10 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है. प्रशासन का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी.

दो पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अरमा और किरणपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन पत्र ही बचा. इसके कारण इन दोनों पंचायतों में मतदान नहीं कराया जा रहा है. किरणपुर पैक्स से पूर्व मुखिया अनंत कुमार आनंद तथा अरमा पैक्स से विश्वेश्वर प्रसाद कुशवाहा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी.

चार पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

अलीनगर, बरियारपुर, राजपुर चौड़ा और कसवा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जा रहा है. बरियारपुर में तीन, अलीनगर में पांच, राजपुर चौड़ा में तीन और कसवा पंचायत में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर रहे हैं.

शाम चार बजे तक चलेगा मतदान, आज ही आएंगे नतीजे

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा. इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी और बुधवार को ही परिणाम घोषित किए जाएंगे. हालांकि चारों पंचायतों की मतगणना पूरी होने में देर रात तक का समय लग सकता है.

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर

सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन