स्काउट-गाइड से विद्यार्थियों में विकसित होता है अनुशासन और राष्ट्रसेवा का भाव : रामानंद मंडल

Updated:
विज्ञापन
फोटो 01- प्रतिभागी को सर्टिफिकेट देते विधायक का रामानंद मंडल   फोटो कैप्शन 2- कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

फोटो- प्रतिभागी को सर्टिफिकेट देते विधायक का रामानंद मंडल

प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक हुआ। विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि स्काउट-गाइड अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की सशक्त पाठशाला है। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का समापन शनिवार को समारोहपूर्वक किया गया. समापन समारोह में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुशासन और उत्साह से कार्यक्रम को विशेष बना दिया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल का विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा, तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया.

स्काउट-गाइड अनुशासन और सेवा की पाठशाला: विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की सशक्त पाठशाला है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सेवा भावना का विकास करते हैं.

विधिवत शुभारंभ के बाद हुआ आयोजन

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ. स्काउट चिंटू मलिक की मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. तबले पर शिक्षक नटराज कुमार ने संगत की. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभाष्कर किरण ने की.

अतिथियों का किया गया सम्मान

जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशन, शिविर प्रधान के नेतृत्व और प्रधानाध्यापक डॉ. विभाष्कर किरण के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया.इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष रामानुजन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, पूर्व प्रमुख प्रवीण कुमार और पूर्व मुखिया कपुरी भाई पटेल का भी अभिनंदन किया गया.

प्रखंड कार्यालय स्थापना के लिए सहयोग का भरोसा

विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि आज का युवा विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य का शिल्पकार है. उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन, सेवा और मानवता को जीवन का मूल मंत्र बनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया.उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रखंड कार्यालय की स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि इस दिशा में जल्द आवश्यक पहल की जायेगी.

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

समापन समारोह में प्रशिक्षण शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया.कार्यक्रम का संचालन अनुराग आनंद ने किया. मौके पर शिक्षक नटराज कुमार, बब्लू कुमार, कैलाश मंडल, विकास कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, आशना सिन्हा, राजेश कुमार, राजेश पासवान, नविता भारद्वाज, सरस्वती कुमारी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे.राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ. प्रधानाध्यापक डॉ. विभाष्कर किरण ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन