फल दुकान में किये गये चोरी का किया गया उद्भेदन

Updated:
विज्ञापन
फल दुकान में किये गये चोरी का किया गया उद्भेदन

शहर के कवैया थाना अंतर्गत कोर्ट एरिया स्थित फल दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा विगत 15 जनवरी को 20 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी थी

विज्ञापन

लखीसराय शहर के कवैया थाना अंतर्गत कोर्ट एरिया स्थित फल दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा विगत 15 जनवरी को 20 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी थी. जिसे लेकर फल दुकानदार सह संसार पोखर निवासी अनीश कुमार के द्वारा कवैया थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज कराया गया था. मामले में अनुसंधानकर्ता एसआई भावना रेवराज एवं कवैया थाना की पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. इस संबंध में पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधि विरुद्ध बालक की संलिप्तता इस कांड में पायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raushan Bhagat

लेखक के बारे में

By Raushan Bhagat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन