किष्किंधा पहाड़ से लुढ़ककर साइकिल सवार घायल

Updated at : 21 Feb 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
किष्किंधा पहाड़ से लुढ़ककर साइकिल सवार घायल

किष्किंधा पहाड़ से लुढ़ककर साइकिल सवार घायल

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ सत्संडा गांव स्थित किष्किंधा पहाड़ समीप राम मंदिर से पूजाकर लौट रहे 18 वर्षीय युवक साइकिल से नीचे आने के क्रम में पत्थर से टकरा जाने से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति की पहचान हलसी थाना क्षेत्र गेरुआ पुरसंडा पंचायत स्थित गांव राता निवासी मजदूर भरत तांती के 18 वर्षीय पुत्र सुबोध तांती के रूप में पहचान हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबोध तांती किष्किंधा पहाड़ के समीप राम मंदिर पूजा करने को लेकर अपने दो साथियों के साथ गया था लेकिन नीचे आने के कर्म में पहाड़ से लगभग एक किलोमीटर नीचे साइकिल चलाते हुए नीचे आ रहा था, तथा नीचे आने के क्रम में साइकिल का पहिया एक पत्थर से टकरा गया. घायल को सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया, जहां उसका उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दे दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन