Solar Power Plant: बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट इस जिले में होगा तैयार, 'नीचे मछली-ऊपर बिजली' का सपना होगा पूरा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Dec 2025 11:09 AM

विज्ञापन

फुलवरिया जलाशय, रजौली

Solar Power Plant: बिहार में 'नीचे मछली-ऊपर बिजली' का सपना पूरा होने वाला है. नवादा जिले में राज्य का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित होगा. बिहार सरकार की यह पहल बेहद खास मानी जा रही है. इस परियोजना से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर अगले 25 सालों तक सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जायेगी.

विज्ञापन

Solar Power Plant: बिहार के लोगों को बिना किसी रुकावट बिजली उपलब्ध कराने के लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. नवादा के फुलवरिया जलाशय में राज्य का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित किया जायेगा. बिहार में ऊर्जा क्रांति की यह नयी पहल ऐतिहासिक मानी जा रही है. फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का विकसित होना ऊर्जा, विकास और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है.

‘नीचे मछली-ऊपर बिजली’ का सपना होगा साकार

जानकारी के मुताबिक, नवादा के रजौली प्रखंड में हरदिया पंचायत के पास फुलवरिया डैम स्थित है. यह इलाका पर्यावरण, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जल प्रबंधन के नजरिये से भी महत्वपूर्ण है. बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड नवादा के फुलवरिया जलाशय में फ्लोटिंग सोलर जेनरेशन परियोजना विकसित कर रही है. मुख्य रूप से यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी संकल्पना ‘नीचे मछली-ऊपर बिजली’ को साकार कर रहा है.

तैरते हुए सौर पैनलों से उत्पादित होगी बिजली

दरअसल, यह परियोजना फुलवरिया डैम के जलाशय के सतह पर तैरते हुए सौर पैनलों के माध्यम से बिजली उत्पन्न करेगी. साथ ही इस योजना के तहत दरभंगा में 1.6 मेगावाट और सुपौल में 525 किलोवाट में फ्लोटिंग सौर परियोजना का निर्माण कर बिजली उत्पादन किया जा रहा है.

इतने मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

इस परियोजना से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर अगले 25 सालों तक सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जायेगी. इससे न सिर्फ राज्य में ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि राज्य में लग रहे नए उद्योगों को भी आसानी से बिजली उपलब्ध हो जायेगी और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. इस महत्वाकांक्षी योजना की सबसे खास बात यह है कि नीचे मछली पालन की जायेगी और ऊपर बिजली का उत्पादन होगा.

पर्यावरण संरक्षण में भी कारगर

यह परियोजना सिर्फ ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास पर भी पॉजिटिव प्रभाव डालती है. फुलवरिया जलाशय पर स्थापित फ्लोटिंग सोलर परियोजना स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन जल संरक्षण और आर्थिक विकास को एक साथ बढ़ावा देने वाली एक आधुनिक पहल है. यह प्रोजेक्ट बिहार में अक्षय ऊर्जा के विस्तार के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकता है.

Also Read: Bihar Special Bus: बिहार में अब दिव्यांगों के लिये चलाई जायेगी स्पेशल बसें, जानिये क्या कुछ मिलेगी सुविधाएं

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन