शरमा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 May 2026 7:26 PM

विज्ञापन

मारपीट व गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष ने करायी प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

मारपीट व गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष ने करायी प्राथमिकी दर्ज

लखीसराय.

जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में भूमि विवाद को मारपीट एवं गोली बारी की घटना के बाद दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें तेतरहाट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि घटना के एक नामजद अभियुक्त व शरमा गांव निवासी चुनचुन चौधरी के पुत्र अनंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पक्ष से सात एवं चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. शेष अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

———————————————————– दो लीटर देसी शराब किया बरामद तस्कर फरारलखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के डकरा गांव तालाब के निकट खुलेआम देसी शराब बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस गस्ती में तैनात पीटीसी शैलेश त्यागी ने अपने दलबल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर तालाब के निकट पहुंचा. प्रशासन को देखते ही शराब तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया. तालाब के निकट से 2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. फरार शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज की गयी, इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि डकरा गांव निवासी शराब तस्कर गुज्जू मांझी के पुत्र बिनडोल मांझी के ब्रदर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

——————————————————-रामगढ़ चौक में बकरीद त्यौहार को लेकर बीडीओ ने की बैठकलखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में बीडीओ अभिषेक कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निप्पू लाल वर्मा एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के त्यौहार बकरीद को लेकर बैठक किया. बैठक में जहां त्यौहार शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट व रामगढ़ चौक थाना पुलिस मिलकर 8 प्वाइंट पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किये गये हैं. उन सभी की जानकारी दी एवं बताया कि जिन लोगों को भी डिप्टी पर बकरीद त्यौहार में लगाया गया है, वह लोग 28 में से 30 में तक अपने क्षेत्र में शांति अवस्था बनाये रखने में अपनी भूमिका निभायेंगे. उन्होंने बताया कि रामगढ़ चौक थाना में अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार को नियुक्त किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं सीओ निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की सभी स्थानों पर नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्राथमिकता होगी कि त्योहार के मौके पर शांति अवस्था बहाल रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

——————————————————-एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारलखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एसआई अखिलेश पासवान द्वारा एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे हैं अभियुक्त विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी की गयी थी, जिसको लेकर शरमा गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार को गिरफ्तार कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी गयी है.

——————————————————दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीसराय. कवैया थाना पुलिस द्वारा रविवार की देर रात छापेमारी कर दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जयनगर छोटी कवैया निवासी कुनो यादव के पुत्र रामानंद यादव को गिरफ्तार किया गया. दूसरी ओर गोसांई टोला वार्ड नंबर 21 से कुर्की वारंटी गरीब पासवान के पुत्र अमित पासवान को पकड़ा गया, दोनों को जेल भेज दिया गया.

————————————————————–

तापमान

अधिकतम- 39

न्यूनतम- 26B

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन