अपहृत युवती आरोपी संग थाना आकर पुलिस के समक्ष हुई उपस्थित
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
अपह्रता का भी कोर्ट में 183 बीएनएस का बयान दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
भवानीपुर गांव से 28 फरवरी से हुई थी लापता
सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से 28 फरवरी 2025 की पूर्वाह्न 10 बजे से लापता एक 18 वर्षीया युवती बुधवार को आरोपी संग माणिकपुर थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. पुलिस में जहां आरोपी सह भवानीपुर के गांव के रहने वाले गणेश ठाकुर का पुत्र राधेश्याम कुमार को गिरफ्तार कर उसे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. वहीं अपह्रता का भी कोर्ट में 183 बीएनएस का बयान दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवती भवानीपुर गांव से 28 फरवरी 2025 की सुबह 10 बजे परिवार वालों को यह कहकर घर से निकली कि वह कॉलेज जा रही है. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. मामले को लेकर युवती की मां द्वारा एक मार्च 2025 को माणिकपुर थाना में कांड संख्या 15/25 की तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










