प्रेम-प्रसंग में लड़की के पिता ने की युवक की गला दबाकर हत्या

Updated at : 28 Jan 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में लड़की के पिता ने की युवक की गला दबाकर हत्या

प्रेम-प्रसंग में लड़की के पिता ने की युवक की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को बरामद करने के साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि विगत 25 जनवरी की शाम से बेला गांव निवासी अरविंद कुमार चौरसिया का 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार घर से लापता था. खोजबीन में कुछ पता नहीं चलने पर पिता द्वारा मंगलवार को हलसी थाना में अपने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए यह पाया गया कि 25 जनवरी की देर शाम गायब संदीप के नंबर पर एक लड़की के साथ बातचीत हुई थी. नंबर की जानकारी लेने पर लड़की के पिता धर्मराज राम से कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर उनके द्वारा ही संदीप की गला दबाकर हत्या किये जाने की बात स्वीकार की गयी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ संदीप को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद उन्होंने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया. धर्मराज राम की निशानदेही पर पुलिस ने बेला गांव के बहियार में पइन के पास से पुआल के नीचे से संदीप के शव को बरामद किया. जो 20 प्रतिशत जला अवस्था में था. एसडीपीओ ने बताया कि 25 जनवरी की रात को ही हत्या किये जाने के बाद शव को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से पुआल रखकर जला दिया गया. हालांकि शव पूरी तरह से जल नहीं सका था. जिसे बरामद कर लिया गया है. धर्मराज राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, मंगलवार को संदीप के पिता अपने पुत्र की खोज की मांग को लेकर देर शाम तक थाना में ही बैठे थे. जहां उन्होंने बताया कि उनका पुत्र इस बार इंटर की परीक्षा देता. उन्हें देर शाम तक पुत्र की हत्या हो जाने की सूचना नहीं दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन