ePaper

11 सूत्री मांगों को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक

Updated at : 25 May 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू की बैठक नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में कामरेड चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में की गयी

विज्ञापन

लखीसराय.

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू की बैठक नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में कामरेड चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में संघ प्रभारी शिवनंदन पंडित के अलावे नागेश्वर तांती, सुबोध कुमार सत्यार्थी, विनोद कुमार दास, पवन कुमार एवं रसोइया उषा देवी किरण देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, रिंकू देवी, चंचल देवी, पूनम देवी, गीता देवी, भारती देवी, पारो देवी के अलावा दर्जनों रसोइया ने अपने हक की लड़ाई हेतु एकत्रित हुई थी. जिसमें कामरेड चंद्रदेव यादव ने लोगों को बताया कि सभी रसोइया अपने कर्तव्य नियम तथा संयम में रहकर अपनी लड़ाई तेज करते हुए सरकार से 11 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए तत्परता दिखायें. क्योंकि यह सरकार बिना लड़े कुछ देने वाली नहीं है. संघ प्रभारी शिवनंदन पंडित ने सरकार से न्यूनतम मजदूरी की गारंटी कराकर हर साल महंगाई भत्ता प्रतिशत में वृद्धि करने की मांग की. वहीं 1650 रुपया मानदेय को बढ़ाकर तत्काल 10 हजार रुपये करने, केंद्रीयकृत किचन को खारिज कर एनजीओ को मध्यान्ह भोजन योजना से बाहर करने और साल में 10 महीना के बजाय 12 महीना का मानदेय भुगतान करने की मांग की. शिक्षा विभाग की अनिवार्य अंग बन चुकी विद्यालय रसोइयों को शिक्षा विभाग में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की दर्जा दिये जाने, रसोइया बहनों जो खाना बनाने के अलावा अन्य काम करती है. उस स्थिति को ध्यान में रखकर सरकार को चाहिए की ड्रेस के रूप में साल में दो जोड़ा सूती साड़ी पेटिकोट व ब्लाउज के साथ देने की गारंटी करें. इसके साथ तमाम 11 सूत्री मांगों को त्वरित लागू किया जाय और इन्हें अपेक्षा की नजरों से ना देखें. मान सम्मान एवं बराबर भागीदारी हो तथा विद्यालय में शौचालय में पानी देने जैसे गांधी कार्य न करायें, विद्यार्थियों के अनुपात रिक्त पदों पर रसोइया किसी के बहाली की जाय, इसमें रिटायर, मृत रसोइयों के परिवार को प्राथमिकता दिया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन