शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लें छात्र: डीएम

Updated:
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लें छात्र: डीएम

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सोमवार को विद्यालय की बाल संसद की देखरेख में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की 95 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में शहीदों को किया गया नमन बड़हिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सोमवार को विद्यालय की बाल संसद की देखरेख में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की 95 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, अप्रवासी भारतीय अभिनव कुमार, प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता आजाद चंद्रशेखर उर्फ मंटू ने तीनों शहीदों के संयुक्त तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव महान क्रांतिकारी थे. उन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्रों से शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों तथा खेलकूद के विषय में संवाद किया तथा छात्रों को नियमित विद्यालय आने तथा मनोयोग से पढ़ाई करने की सीख दी. जिलाधिकारी ने सभी वर्ग कक्ष का निरीक्षण किया तथा विद्यालय की सुंदर वाल पेंटिंग की काफी सराहना की. इस अवसर पर शिक्षिका मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा,आरती बी मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन