सूर्यगढ़ा की सीडीपीओ रीना कुमारी को भावभीनी विदाई, एकमा हुईं स्थानांतरित, रूबी सिंह ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

Updated:
विज्ञापन
कैप्शन:01-आईसीडीएस कार्यालय सूर्यगढ़ा में सीडीपीओ रीना कुमारी  को विदाई देती सेविका एवं कर्मी   फोटो संख्या 02- प्रखंड कार्यालय परिसर में सीडीपीओ को विदाई देते जनप्रतिनिधि एवं कर्मी | Prabhat Khabar Network

कैप्शन:01-आईसीडीएस कार्यालय सूर्यगढ़ा में सीडीपीओ रीना कुमारी को विदाई देती सेविका एवं कर्मी फोटो संख्या 02- प्रखंड कार्यालय परिसर में सीडीपीओ को विदाई देते जनप्रतिनिधि एवं कर्मी | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा के आईसीडीएस कार्यालय में सीडीपीओ रीना कुमारी को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर आईसीडीएस कर्मियों और सेविकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की. बड़हिया की सीडीपीओ रूबी सिंह ने सूर्यगढ़ा और पिपरिया प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार संभाला है.

विज्ञापन

Lakhisarai News: समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना, सूर्यगढ़ा में शनिवार का दिन भावुक पल लेकर आया. स्थानांतरण के बाद सीडीपीओ रीना कुमारी को आईसीडीएस कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. उनके कार्यकाल को याद करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने उनके योगदान की सराहना की और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं.

समारोह के दौरान रीना कुमारी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में आईसीडीएस योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ टीमवर्क और कार्यसंस्कृति को भी मजबूती मिली.

सारण के एकमा प्रखंड में हुआ स्थानांतरण

रीना कुमारी का स्थानांतरण सारण जिले के एकमा प्रखंड में सीडीपीओ के पद पर किया गया है. उनके स्थान पर बड़हिया प्रखंड की सीडीपीओ रूबी सिंह को सूर्यगढ़ा और पिपरिया प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

शनिवार को रूबी सिंह ने दोनों प्रखंडों का विधिवत कार्यभार संभाल लिया. अब वे अतिरिक्त प्रभार के तहत दोनों क्षेत्रों में आईसीडीएस योजनाओं के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगी.

Lakhisarai News: प्रखंड कार्यालय में भी हुआ सम्मान समारोह

आईसीडीएस कार्यालय के अलावा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में भी रीना कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने की.

इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सरल व्यवहार, पारदर्शी कार्यशैली और टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बेहतर समन्वय की सराहना

वक्ताओं ने कहा कि रीना कुमारी के कार्यकाल में आईसीडीएस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हुआ. इससे योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिली.

समारोह के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सेविकाओं ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन