लखीसराय में स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम, रजनीश रंजन ने सात निश्चयों का रखा विजन

Updated:
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि गण | Prabhat Khabar Network

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि गण | Prabhat Khabar Network

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मद्देनजर लखीसराय में स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. रजनीश रंजन ने मतदाताओं से मिलकर अपने सात निश्चयों और उनकी समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्वाचित होने पर स्नातक मतदाताओं के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

विज्ञापन

Graduate MLC Election: लखीसराय शहर स्थित टाउन हॉल में रविवार को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब तीन हजार स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया. जिले में पहली बार इस तरह के संवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया.

फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही स्नातक मतदाताओं ने रजनीश रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत किया. सेवानिवृत्त शिक्षक बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी मनीषा रंजन ने मंचासीन अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

जनसमर्थन के लिए जताया आभार

रजनीश रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्नातक मतदाताओं एवं अभिभावकों से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं का विश्वास मिला तो वे विधान परिषद में स्नातक मतदाताओं के अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे.

सात निश्चयों का रखा एजेंडा

उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने पर अपने सात निश्चयों को प्राथमिकता के साथ लागू कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने, एक पाठ्यक्रम और एक वेतनमान लागू करने तथा वित्त-रहित संस्थानों की समस्या का समाधान कराने का वादा किया. इसके अलावा अधिवक्ताओं, पत्रकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को भी प्राथमिकता देने की बात कही.

समर्थकों ने दिलाया चुनावी भरोसा

कार्यक्रम में मौजूद टीम रजनीश के कोर सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी चुनाव में रजनीश रंजन के पक्ष में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया.

ये लोग रहे मौजूद

Graduate MLC Election: कार्यक्रम में जिला प्रभारी गोपेश सिंह, हरिओम, अमरेश, जीवन, विनय, शुभम, अशोक यादव, साधुशरण सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुंदेश्वर सिंह, नीतू कुमारी आर्य, राजेंद्र कुमार कंचन, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन