छड़ लदा ट्रैक्टर एनएच-80 पर पलटा, एक घंटे तक लगा जाम, बड़ा हादसा टला

Author Sunil Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
एनएच 80 पर लगा जाम | Prabhat Khabar Network

एनएच 80 पर लगा जाम

लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में NH-80 पर एक छड़ लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे के कारण सड़क पर छड़ बिखर गई, जिससे दोनों लेन में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. हालांकि, ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही यातायात बहाल कर दिया गया.

विज्ञापन

NH-80 Accident: लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में रामपुर गांव और रामपुर पेट्रोल पंप के बीच रविवार को छड़ लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एनएच-80 पर पलट गया. हादसे के कारण सड़क पर छड़ बिखर गई, जिससे दोनों लेन में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात बहाल कराया गया.

लखीसराय से मानो गांव जा रहा था ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर लखीसराय से मानो गांव की ओर छड़ लेकर जा रहा था. रामपुर के समीप अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया. हादसे में चालक और ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गये.

एक घंटे तक बाधित रहा एनएच-80

ट्रैक्टर पलटने के बाद छड़ सड़क पर बिखर गई, जिससे हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का परिचालन रुक गया. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे तक यात्रियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा.

वाहन चालकों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

हादसे के समय पीछे और सामने से आ रहे कई वाहन समय रहते रुक गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन चालकों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता था.

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे वाहन को सीधा कराया और सड़क पर बिखरे छड़ को दोबारा लादकर रास्ता साफ कराया. इसके बाद एनएच-80 पर यातायात सामान्य हो सका.

जनहानि नहीं होने से लोगों ने ली राहत की सांस

NH-80 Accident: करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन फिर से शुरू हुआ. इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

ALSO READ: पीरीबाजार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन