पीरीबाजार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्याकांड का गिरफ्तार आरोपी  प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

हत्याकांड का गिरफ्तार आरोपी

लखीसराय के पीरीबाजार में प्रेम प्रसंग के चलते युवक सूरज कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य फरार हैं. पुलिस की तत्परता ने इस चर्चित हत्याकांड को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

Lakhisarai Murder Case: लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर-महेशपुर के खोटा आहार मार्ग पर युवक सूरज कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतक के दादा एवं चौकीदार रामधारी रजक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

पांच लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

पीरीबाजार थाना में दर्ज प्राथमिकी में कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इनमें टाल वंशीपुर निवासी कारे दास उर्फ अर्जुन दास का पुत्र दीपक दास, उसकी पत्नी खुशी देवी, बहन सीमा देवी, मां माला देवी तथा मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी पुनीत दास के पुत्र संजीत दास उर्फ मंटू दास शामिल हैं.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय दीपक दास अपनी बहन के घर कासीचक आया हुआ था. इसी दौरान उसने अपने बहनोई संजीत दास उर्फ मंटू दास के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Lakhisarai Murder Case: थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी संजीत दास उर्फ मंटू दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है. फरार चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. इस चर्चित हत्याकांड की जांच पर वरीय पुलिस अधिकारियों की भी लगातार नजर बनी हुई है.

ALSO READ: लखीसराय में स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम, रजनीश रंजन ने सात निश्चयों का रखा विजन


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन