लगातार बारिश से कजरा बेहाल : रेलवे ट्रैक डूबा, पानी चीरकर गुजरी ट्रेन

कजरा में पानी में डूबा रेलवे ट्रैक
लगातार बारिश ने कजरा क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. रेलवे ट्रैक पर जलजमाव से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ, जबकि बाजार और निचले इलाकों में भी पानी भर गया.
लखीसराय : लगातार हो रही बारिश ने कजरा और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. सोमवार को रेलवे ट्रैक, बाजार और कई निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रेलवे ट्रैक पर चढ़ा पानी
लगातार वर्षा के कारण कजरा रेलवे स्टेशन से लेकर पश्चिम समपार फाटक तक रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया. पटरियों पर इतना पानी जमा हो गया कि कई स्थानों पर रेल लाइन दिखाई देना मुश्किल हो गया. इसके बावजूद निर्धारित समय पर ट्रेनें सावधानीपूर्वक जलमग्न ट्रैक से होकर गुजरती रहीं.
पानी के बीच से गुजरी ट्रेन
पानी को चीरते हुए गुजर रही ट्रेनों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में जुट गए. हालांकि रेलवे की ओर से परिचालन जारी रखा गया, लेकिन यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही.
बारिश जारी रहने पर बढ़ सकती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. जलजमाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने के साथ रेलवे परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
लगातार हो रही बारिश के कारण बाजार और कई आवासीय क्षेत्रों में भी पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
लखीसराय की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










