पहले दिन गोपालगंज का रहा दबदबा, मिले पांच गोल्ड

Updated at : 21 May 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन गोपालगंज का रहा दबदबा, मिले पांच गोल्ड

जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में पांचवां राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज

आइसीडीएस के निदेशक, डीएम, एसपी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

राज्य के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में हुए शामिल

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में पांचवां राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भव्य बनाने का काम किया. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आइसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर, जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा अन्य उपस्थित आगंतुकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 मई तक चलेगी, जिसमें बिहार के 13 जिलों से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें गोपालगंज से सर्वाधिक 80 खिलाड़ी, जबकि पटना से 70, समस्तीपुर से 52, शेखपुरा से 62, बेगूसराय से 33, मोतिहारी से 40 तथा लखीसराय से 70 खिलाड़ी शामिल हैं.

मौके पर आइसीडीएस निदेशक श्री किशोर ने कहा कि यह आयोजन जिले के साथ-साथ राज्य के खेल विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा, जो इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में आयोजित होती है. इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया और कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभायेगा. तीन दिवसीय यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को नयी दिशा देने वाला प्रेरक अवसर भी है. खासकर आज बच्चियां हर क्षेत्र में आगे है. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ज्यादा बच्चियां भाग ली यह सबसे खुशी की बात है.मौके पर वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लखीसराय विनोद प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे. वहीं उद्घाटन के उपरांत विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता करायी गयी. जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर परिचय देने का काम किया.

लखीसराय की अमीषा को मिला गोल्ड, शेखपुरा की साक्षी को ब्रॉन्ज मेडल

प्रथम दिन के खेल में लड़कियों के ग्रुप में 59 केजी वेट में गोपालगंज की सिमरन कुमारी यादव को गोल्ड तथा पटना की खुशी राज का सिल्वर पदक मिला. इसी तरह 55 केजी वेट में पटना की तेजस्वी कुमारी को गोल्ड, 51 केजी वेट में दरभंगा की अन्नू कुमारी को गोल्ड, शेखपुरा की आयुषी कुमारी को सिल्वर तथा पटना की रिया कुमारी व बेगूसराय की इश्का कुमारी को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया गया. इसी तरह 47 केजी वेट में गोपालगंज की अनुष्का कुमारी को गोल्ड, समस्तीपुर की अंजली कुमारी को सिल्वर तथा पटना की सिद्धी कोठारी व शुभप्रिया को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया गया. 44 केजी वेट गोपालगंज की शीतल वर्णवाल को गोल्ड, बेगूसराय की तन्नु श्री को सिल्वर तथा शेखपुरा की खुशबू कुमारी व लखीसराय की सोनम कुमारी को संयुक्त रूप से ब्रांच मेडल दिया गया. इसी तरह 41 केजी वेट में लखीसराय की अमीषा पटेल को गोल्ड, शेखपुरा की वर्षा को सिल्वर तथा गोपालगंज की रागिनी व शेखपुरा की साक्षी को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया.

वहीं लड़कों के ग्रुप 53 केजी वेट में गोपालगंज के ध्रुव अधिकारी को गोल्ड, शिवम कुमार को सिल्वर तथा पश्चिम चंपारण के शिव सहनी व शेखपुरा के रोहित सहनी को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया. जबकि 65 केजी वेट में गोपालगंज के अर्पित कुमार तिवारी को गोल्ड व पटना के आर्यन को सिल्वर मेडल मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन