एसपी ने किया कवैया थाना का निरीक्षण

एसपी ने किया कवैया थाना का निरीक्षण
लखीसराय. एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को शहर के कवैया थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में केस से संबंधित फाइलों की गहन जांच करने के साथ ही थाना परिसर का भी निरीक्षण किया. इस दौरान थाना परिसर में बन रहे महिला बैरक का भी निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने महिला बैरक में शौचालय के सही से निमार्ण करने के साथ ही साफ सफाई का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया. इस संबंध में एसपी ने बता कि निरीक्षण के क्रम में साफ सफाई का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं लंबित मामलों का जल्द निष्पादन, रात्रि गश्ती सहित अन्य निर्देश दिया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार सहित थाना के सभी कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










