पूर्व के मामलों को एक सप्ताह में समाधान करने का दिया गया निर्देश

Updated at : 15 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के मामलों को एक सप्ताह में समाधान करने का दिया गया निर्देश

खंड मुख्यालय के सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

पूर्व के बैठक में लिए गये निर्णय के अनुपालन नहीं होने की जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत

हलसी. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी व संचालन बीडीओ अर्पित आनंद ने की. बैठक में उपप्रमुख श्रवण कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी स्मृति पुष्प, बीपीआरओ ब्रजेश कुमार सहित पंचायत के सभी मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए. बैठक की कार्यवाही में सबसे पहले पूर्व के बैठक में लिये गये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. पूर्व के बैठक के कई मामलों को एक सप्ताह में समाधान करने की बात कही गयी. बैठक में भनपुरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार के द्वारा कहा गया कि भानपुर पंचायत के विभिन्न विद्यालय गौरा, ठेकही, भानपुरा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को व्यवस्था के बारे में बताया गया था, लेकिन उनके द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है. वहीं सिरखिंडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर केवट द्वारा नोमा में केंद्र संख्या 116 आंगनबाड़ी में पेयजल का व्यवस्था नहीं होने को लेकर प्रखंड के सीडीपीओ मुक्ता को बताया गया. वहीं सीडीपीओ द्वारा केंद्र को निरीक्षण करते हुए अनुपालन करने की बात कही. केंद्र सरकार की आने वाला स्वास्थ्य मिशन के तहत हर घर में शौचालय निर्माण कराने की चर्चा, चापाकल के समीप सोकपिट निर्माण, पुराने चापाकल का पाइप बदले, जल जीवन मिशन के तहत हर घर को जल पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा हुई. वहीं वित्तीय वर्ष षष्ठम वित्त आयोग एवं 15वीं वित्तीय आयोग से प्रखंड के कार्य किया जाना है. षष्ठम वित्तीय से विकास निधि, सम्मान निधि, अनुरक्षण निधि के द्वारा कार्य किया जाना है. सम्मान निधि के तहत पेयजल स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय सार्वजनिक खेल मैदान पुस्तकालय का निर्माण किया जाना है. वहीं अनुरक्षण निधि द्वारा पंचायत के सभी संपत्ति का रखरखाव किया जाना है. वहीं इसके भुगतान ऑनलाइन के द्वारा किया जाना है. पहले चेक के द्वारा किया जाता था 15वीं वित्त आयोग से बस स्टैंड ऑटो स्टैंड का निर्माण किया जाना है. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं बैठक में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी विभाग, विद्युत विभाग के कर्मी अनुपस्थित रहे. जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख सोता देवी द्वारा स्पष्टीकरण मांग करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन