दो लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 29 Mar 2025 9:44 PM

विज्ञापन

वाहन जांच अभियान के दौरान मिली सफलता

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट एसआई सत्येंद्र नारायण सिंह ने दलबल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक सवार को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान सिकंदरा की ओर से आ रही पैशन प्रो बाइक पर सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. जिसे पुलिस ने शक होने पर पकड़ लिया. जांच करने के दौरान उसकी बाइक की डिक्की में दो प्लास्टिक के बोतल में दो लीटर देसी में शराब मिली. इसके बाद बाइक गाड़ी संख्या बीआर 53 बी 5883 को जब्त किया गया एवं शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि महुआ शराब के साथ गिरफ्तार बाइक चालक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी राम लगन चौधरी के पुत्र शशि भूषण कुमार के रूप में हुई. शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन