मानिकपुर में पुलिस की छापेमारी, 740 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published by :Divyanshu Prashant
Published at :08 May 2026 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
मानिकपुर में पुलिस की छापेमारी, 740 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर

लखीसराय के मानिकपुर में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 740 ग्राम गांजे के साथ तस्कर चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे 740 ग्राम गांजा को बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई, जिससे इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुई रेड

मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को 7 मई की शाम करीब 6:20 बजे सूचना मिली थी कि दुर्गा मंदिर के समीप एक युवक अपने घर से गांजे का अवैध कारोबार कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद दंडाधिकारी सह राजस्व अधिकारी जयकांत जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने जब मानिकपुर गांव निवासी दिनेश मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार के घर पर दबिश दी, तो वहां तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ.

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला, 740 ग्राम गांजा जब्त

मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाकर जब बरामद पदार्थ की तौल की गई, तो उसका कुल वजन 740 ग्राम पाया गया. पुलिस ने तुरंत गांजे को जब्त करते हुए आरोपी चंदन कुमार को हिरासत में ले लिया. मौके पर ही सभी आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई और जब्ती सूची तैयार की गई.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के स्वलिखित बयान पर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी)(ii) और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार युवक को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन