18 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संग्रामपुर गांव से एक युवक को 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
चानन. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से एक युवक को 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि संग्रामपुर से मोहन महतो के पुत्र सौरव कुमार को 750 एमएल रॉयल स्टैग के 18 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है.
पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने आदुपुर गांव चिमनी भट्ठा के समय पर ने एनएच 80 पर से नशे की हालत में हो-हंगामा करते इसी गांव की स्व सहदेव राय के पुत्र साजन कुमार को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एएसआइ मणिकांत यादव लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 238/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को शराबी को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेज दिया गया.
10 लीटर महुआ शराब जब्त, तस्कर फरार
सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. पुलिस की भनक मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गया. मामले को लेकर एएसआइ जितेंद्र कुमार सहनी के लिखित बयान पर पिपरिया थाने में कांड संख्या 72/24 के तहत मोहनपुर गांव की नुनूलाल सहनी उर्फ चूहा सहनी के पुत्र शराब तस्कर विलास सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










