64वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह

Updated at : 31 Jan 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
64वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह

महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की 64वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

बड़हिया. महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की 64वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. बड़हिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़हिया कृष्णा चौक स्थित श्री बाबू की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर बड़हिया प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह भारतीय राजनीति किसी परिचय के मोहताज नही हैं. श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे. उनके कार्यकाल में बिहार में चौमुखी विकास कार्य हुआ. उन्हीं के समय बरौनी रिफाइनरी, बरौनी, रासायनिक खाद कारखाने, बरौनी डेयरी, गंगा नदी पर देश का पहला रेलवे सह सड़क पुल आदि सैकड़ों ऐसे कार्य किये. श्री बाबू दलित, पिछड़ों सभी जाति धर्म के लोगों के मुख्य आवाज थे. उनके कार्यों को बिहार में ही नहीं संपूर्ण भारत जाना जाता है. श्री बाबू भारतीय राजनीति में किसी परिचय के मोहताज नहीं थे. मौके पर कांग्रेस नेता सह पूर्व आईएएस गोरखनाथ सिंह, शंभु कुमार सिंह, मणिकांत पासवान, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रो. मिथलेश प्रसाद सिंह, नरेश सिंह, विनय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, मनीष कुमार, नितीश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन