मोहनपुर में वर्चस्व को लेकर की फायरिंग, चार खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन
मोहनपुर में वर्चस्व को लेकर की फायरिंग, चार खोखा बरामद

मोहनपुर में वर्चस्व को लेकर की फायरिंग, चार खोखा बरामद

विज्ञापन

एक युवक के कंधे से छूती हुई निकली गोली, बाल-बाल बचा युवक

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार चार राउंड फायरिंग की गयी. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया मोहनपुर गांव के रहने वाले स्व मालो यादव के पुत्र धीबरा उर्फ शिवशंकर एवं मंटू सिंह के पुत्र सत्यम उर्फ खिखरा ने कथित तौर पर जान मारने की नीयत से इसी गांव के रहने वाले दिलीप सहनी के दो पुत्रों राम कुमार सहनी एवं संतोष कुमार सहनी पर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली राम कुमार सहनी के कंधे को छूते हुए निकल गयी. गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया. मामले में पिपरिया थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज कर ली गयी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है.

बोले एसडीपीओ

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक शराब और वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन