फसल बचाने के लिए शूटरों ने 35 नीलगायों को मार गिराया

Updated at : 02 Feb 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
फसल बचाने के लिए शूटरों ने 35 नीलगायों को मार गिराया

फसल बचाने के लिए शूटरों ने 35 नीलगायों को मार गिराया

विज्ञापन

लखीसराय. सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत के टाल क्षेत्र में किसानों की दलहन फसल को बचाने के लिए रविवार को शूटरों ने 35 नीलगायों को मार गिराया. मुखिया सविता देवी ने बताया कि 35 नीलगाय को शूट किया गया है. इससे किसानों को काफी राहत मिली है. पिछले कई दिनों से किसानों के फसल को नीलगाय द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा था. जिससे किसान काफी परेशान हो उठे थे. किसानों की मांग पर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए नीलगाय को समाप्त करने के लिए गया से तीन शूटर पहुंचे थे. शूटर मो. कयाम के नेतृत्व में शूटरों ने 35 नीलगायों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि नीलगाय द्वारा दलहन, तिलहन एवं गेहूं को फसल को बर्बाद किया जा रहा था. हालांकि इसकी सूचना डीएओ एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नहीं है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि नीलगाय मारने की अनुमति मुखिया के द्वारा दिया जाता है. मुखिया द्वारा ही नीलगाय को मार गिराने के लिए शूटर बुलाया गया होगा. इधर, मुखिया ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए किसानों के हित में नीलगाय को शूट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन