एससी-एसटी से जुड़े मामले का हो तुरंत निष्पादन

Updated at : 30 Jan 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
एससी-एसटी से जुड़े मामले का हो तुरंत निष्पादन

एससी-एसटी से जुड़े मामले का हो तुरंत निष्पादन

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार एवं प्रखंड के सभी विकास मित्र प्रखंड कार्यपालक सहायक संतोष कुमार सिन्हा एवं सभी पंचायत कार्यपालक सहायक की उपस्थिति में बैठक की. बैठक में बीडीओ ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित करते हुए बताया कि प्रखंड के तमाम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामले का निष्पादन त्वरित किया जाय. इसके लिए उन्होंने एक प्रखंड स्तर पर कमेटी का विघटन किया है. इस कमेटी का का कार्य सिर्फ और सिर्फ महादलित जुड़े मामले की निष्पादन को लेकर रहेगा. जिसका मॉनिटरिंग बीडीओ स्वयं करेंगे. महादलित से जुड़ी कार्य में शून्य से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना, आधार कार्ड एवं आवास योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य में जिनका नाम आया है. उन सभी का जॉब कार्ड एवं विद्यालय से बाहर जितने भी महादलित बच्चे हैं. उन सभी को विद्यालय में नामांकित करवाना एवं सभी टोला सेवक को अपने-अपनी विद्यालय में प्रतिदिन पहुंचने की निर्देश दिया. प्रखंड के सभी महाद्वीप टोला में जहां कि पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है. वैसे स्थान को चिन्हित करने एवं उसकी सूची बनाने का भी निर्देश दिया. जिसमें स्पष्ट तौर पर बताया कि विद्यालय के समय में अगर कोई महादलित टोला का बच्चा बाहर नजर आयेगा तो वहां के टोला सेवक पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन