बेटी है अनमोल रत्न, इसके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सखी वार्ता का आयोजन परियोजना कार्यालय बड़हिया में किया गया.
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर सखी वार्ता का आयोजन
लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सखी वार्ता का आयोजन परियोजना कार्यालय बड़हिया में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी सिंह ने उपस्थित सभी सेविका को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी एक ऐसी अनमोल रत्न है, जिससे बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. आज महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. जिसके मदद से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना अल्पावास गृह, पुनर्वास योजना, पालनाघर, कौशल विकास, प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि आज लड़कियां कौशल प्रशिक्षण कर सशक्त हो रही हैं. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो, ताकि बाल लिंगानुपात एवं बेटी की महत्ता जैसे मुद्दे पर लोग संवेदनशील हो सके. मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजना को महिला व किशोरी तक पहुंच को आसान बनाना है. महिला हेल्पलाइन टोल फ्री 181 नंबर पर किसी भी तरह के योजना के बारे में जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन हिंसा से संबंधित मदद के लिए कभी भी कॉल किया जा सकता है. मौके पर वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, महिला महिला पर्यवेक्षिका आरती कुमारी, इंदु कुमारी, नवनिता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका तनुजा, पूनम, सरिता, सीमा, मिंटू सहित दर्जनों सेविका मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










