सदर अस्पताल लखीसराय में छह स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, आइसीयू और इमरजेंसी सेवा होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल | Prabhat Khabar Network

लखीसराय सदर अस्पताल के ICU और इमरजेंसी विभाग में 6 नए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय के आइसीयू और इमरजेंसी विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने छह स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. जिला स्वास्थ्य समिति ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से चार स्टाफ नर्स और दो सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सदर अस्पताल भेजने का निर्णय लिया है.

जिलाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सदर अस्पताल में नर्सों की कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अस्पताल में ग्रेड ए नर्सों के स्वीकृत 55 पदों के विरुद्ध वर्तमान में 48 नर्स ही कार्यरत हैं. नर्सों की कमी के कारण मौजूदा कर्मियों पर अतिरिक्त कार्य का दबाव था और आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी परेशानी आ रही थी.

चार स्टाफ नर्स और दो सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी भेजे गये

मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टाफ नर्स नंदनी कुमारी, प्रीती कुमारी, पुष्पा कुमारी और सत्यनारायण पतालिया की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी प्रीती सिन्हा और अविनाश कुमार सुधांशु को भी सदर अस्पताल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

आइसीयू और इमरजेंसी में 24 घंटे सेवा पर जोर

जारी आदेश में संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को अविलंब विरमित कर सदर अस्पताल में योगदान सुनिश्चित कराएं. इन कर्मियों की तैनाती से आइसीयू और इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को 24 घंटे निर्बाध और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन