बड़हिया के स्कूलों में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

बड़हिया में तिरंगा यात्रा में दिखा छात्रों का उत्साह, क्विज में बच्चों ने दिए बेबाक जवाब फोटो-तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

बड़हिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना ज्ञान और देशभक्ति का जज्बा।

विज्ञापन

लखीसराय : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विद्यालयों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया. उमस भरी गर्मी के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना.

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर, प्राथमिक विद्यालय काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, मध्य विद्यालय रायपुरा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला इंदुपुर, डीपीईपी रामनगर हिरदनबीघा, प्राथमिक विद्यालय पीपरतर और प्राथमिक विद्यालय बड़हिया नंबर पांच सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया.

क्विज में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से देश और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कई सवाल पूछे गये, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया.

तिरंगे के सम्मान का दिलाया संकल्प

तिरंगा यात्रा के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की जानकारी दी. साथ ही उन्हें अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया. आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन