सदर अस्पताल लखीसराय में बुधवार का ओपीडी रोस्टर जारी, इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल लखीसराय ने बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी किया है। यहाँ देखें डॉक्टरों की ड्यूटी और समय की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में बुधवार को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक शाम की ओपीडी संचालित होगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

दो पालियों में चलेगी सामान्य ओपीडी

बुधवार को सुबह की सामान्य ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार और डॉ. विकास कुमार झा मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी. शाम की सामान्य ओपीडी में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक डॉ. संगीता राय और शाम की आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार मरीजों को देखेंगे. गायनी ओपीडी में डॉ. रूपा की ड्यूटी लगायी गयी है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. निशांत निराला, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. मृत्युंजय कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. शाहिद वाशिम ड्यूटी पर रहेंगे.

इमरजेंसी में भी तीन पालियों में चिकित्सक तैनात

इमरजेंसी सेवा के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. संजय कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. तीरथा मांझी की ड्यूटी लगायी गयी है.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू में भी चिकित्सक तैनात

पीडिया ओपीडी में बुधवार को डॉ. विभूषण कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. सत्यम कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार की ड्यूटी रहेगी.

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से ओपीडी के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सेवा का लाभ लेने की अपील की है.


विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन