जिले के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर बुधवार को सभी राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

लखीसराय बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर बुधवार को सभी राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर जाने से पहले सभी ने अपना-अपना लैपटॉप सीओ व आरओ को सौंप दिया है. राजस्व कर्मचारी एक सप्ताह पूर्व ही राजस्व विभाग के प्रधान सचिव के नाम अपने 14 सूत्री की मांग का ज्ञापन सौंपा था एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. अब उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक वे सब हड़ताल पर ही रहेंगे. राजस्व कर्मचारी का कहना है कि पिछले बार धरना प्रदर्शन के बाद तत्कालीन अपर सचिव दीपक कुमार सिंह ने हमारी मांग को मानते हुए पत्र जारी किया गया था, आठ माह बीत जाने के बाद भी विभाग के द्वारा उसपर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. जिसके कारण वे लोग लाचार होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गये. कर्मचारी संघ ने राजस्व कर्मचारी के पे ग्रेड बढ़ाने, नवनियुक्त कर्मचारी को गृह जिला में पदस्थापित करने,राजस्व कर्मचारी के कार्य निष्पादन को लेकर मॉडम, मासिक रिचार्ज की व्यवस्था करने, क्षेत्र भ्रमण को लेकर ईंधन, बाइक की उपलब्धता करने, एक कर्मचारी को कई हल्का का प्रभार दे दिया जाता है. एक कर्मचारी को एक ही हल्का पंचायत दिया जाय, समेत 14 मांग रखी गयी है. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि 11 फरवरी से सभी राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. 14 में 10 उनकी प्रमुख मांग है. जिसे पूरा करने तक वे सब हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि चार राजस्व कर्मचारी को छोड़कर शेष सभी 15 राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है

बोले अधिकारी

एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि जिले में कुल 19 राजस्व कर्मचारी है. जिसमें चार पुराने कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गये हैं. उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित कर्मी को हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी को प्रभार दिया जा सकता है.

———————————————————————————-

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन