ePaper

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

Updated at : 19 Feb 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कजरा स्थित सोलर प्लांट परिसर में जिला प्रशासन ने हाई लेवल बैठक की. इस बैठक से ठीक पहले हेलीपैड का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

-सीएम आगमन को लेकर डीएम ने कजरा सोलर प्लांट में की हाईलेवल मीटिंग

-मीटिंग में गैरहाजिर अफसरों को जारी किया स्पष्टीकरण नोटिस कजरासूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कजरा स्थित सोलर प्लांट परिसर में जिला प्रशासन ने हाई लेवल बैठक की. इस बैठक से ठीक पहले हेलीपैड का निरीक्षण किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने की. इसमें डीडीसी कुंदन कुमार, एसपी अवधेश दीक्षित, बिहार ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, एलएंडटी से गांगुलीजी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

सीएम कार्यक्रम के दौरान लगेंगे 20 विभागों के स्टॉल –

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 20 विभागों के योजनाओं व उपलब्धियों से जुड़े स्टॉल लगाये जायेंगे. वहीं मुख्यमंत्री आम जनता से भी सीधे रूबरू होंगे, जिसके लिए अलग संवाद मंच की रूपरेखा तैयारी की गयी. कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रणनीति बनायी गयी. ऊर्जा विभाग को कार्यक्रम के दौरान सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों पर विशेष प्रेजेंटेशन की तैयारी के निर्देश दिये गये. एलएंडटी के अधिकारियों के द्वारा प्लांट से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रोजेक्ट प्रगति की रिपोर्ट भी साझा की जायेगी. कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधा की जिम्मेदारी तय की गयी. सभी विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया.

बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाये गये. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का आदेश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम द्वारा सभी विभागों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की चेतावनी दी गयी. कजरा सोलर प्लांट में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है.

———————————————-चार माह से बकाया मजदूरी पर बवाल डीएम के हस्तक्षेप के बाद बकाया मजदूरी दिलाने का भरोसाप्रतिनिधि, कजरा.

कजरा स्थित सोलर प्लांट में कार्यरत मजदूरों ने चार माह से मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र से की. मजदूरों ने बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित है, जिससे उनके समझ आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान कर ठेकेदार से बात कर मजदूरी दिलाने का निर्देश दिया. इस पर ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने मजदूरों से कहा आप पहले मुझसे क्यों नही मिले, आपकी मजदूरी हर हाल में दिलायी जायेगी. वे स्वयं पहल करेंगे. वहीं मजदूरों को इस मामले में शीघ्र भुगतान का भरोसा मिला.

——————————————-सात किमी दूर पहाड़ किनारे पंचायत भवन स्थल खारिज, डीएम ने दिये नयी जमीन तलाशने के निर्देशप्रतिनिधि, कजरा.

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने कजरा स्थित मदनपुर पंचायत में प्रस्तावित पंचायत भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. चयनित जमीन पंचायत मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर व पहाड़ से ठीक सटा है. जिससे यह आमजन के उपयोग में नहीं आयेगा. इस स्थल पर ना ही पंचायत की जनता पहुंच पाएगी. जिलाधिकारी ने तत्काल उक्त स्थल को निरस्त करते हुए दूसरी उपयुक्त जमीन चिन्हित कर पंचायत भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया. उन्होने स्पष्ट कहा कि भवन ऐसी जगह बने जहां पंचायत वासियों को आसानी से पहुंच मिल सके. इस दौरान सीओ स्वतंत्र कुमार, मदनपुर पंचायत मुखिया उमेश प्रसाद मंडल उर्फ पप्पू मंडल, हेमंत कुमार हिमांशु सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे.

———————————————टाली झरना का डीएम ने किया निरीक्षण, 20 सदस्यीय टीम गठन का आदेशकजरा. कजरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने टाली झरना स्थल का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने टाली का पानी पीने के अलावे वहां खुद पानी की गहराई को मापते हुए वहां के व्यवस्थाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया. जिलाधिकारी ने तत्काल 20 सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया, जो झरना क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करेगी. उन्होने डीडीसी कुंदन कुमार और मदनपुर पंचायत के मुखिया उमेश प्रसाद मंडल उर्फ पप्पू मंडल को निर्देश दिया कि कार्य में टाली कोड़ासी गांव के स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाय, ताकि रोजगार के अवसर भी सृजित हो सके. जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाये जायें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय.

किसानों की पानी समस्या पर सख्त निर्देश

क्षेत्र के किसानों को हो रहे पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी व जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोलर प्लांट के पानी से प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है. जिससे खेतों तक सिंचाई प्रभावित हो रही है. जिसे लेकर जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने सोलर प्लांट के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पानी के बहाव को किसी भी स्थिति में न रोका जाय. वहीं संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जहां नाला तोड़ा गया है वहां एक छोटा पुलिया का निर्माण कराते हुए पानी के बहाव को न रोका जाय. जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा और समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा.

————————————————टाली कोड़ासी स्कूल व गांव का किया निरीक्षण-गांव में नलजल निर्माण का निर्देशप्रतिनिधि, कजराटाली झरना निरीक्षण से लौटने के क्रम में डीएम मिथिलेश मिश्रा के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्या के समक्ष रखी. जिसे लेकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय टाली कोड़ासी का निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएम बच्चों से मिले व वहां की समस्या को शिक्षक से जाना. इसके अलावे विद्यालय के टूटे फर्श को जल्द निर्माण करवाने की बात कही. ताकि बच्चों को किसी तरह की समस्या ना हो सके. वहीं इस दौरान आगे बढ़ते हुए गांव में हो रहे पेयजल संकट को गंभीर मानते हुए उन्होंने नलजल योजना के तहत निर्माण कार्य तेज करने आदेश दिया. साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर चापानल हैंडपंप, लगाने की भी बात कही. ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने निर्देश देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन