सेवानिवृत्त बीईओ को सम्मान के साथ किया विदा

Updated at : 31 Jan 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त बीईओ को सम्मान के साथ किया विदा

शुक्रवार को बीईओ विनोद कुमार साह के सेवानिवृत्ति पर बीआरसी भवन के विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भव्य विदाई दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हिया शुक्रवार को बीईओ विनोद कुमार साह के सेवानिवृत्ति पर बीआरसी भवन के विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भव्य विदाई दी. बीईओ के सेवानिवृत्त के साथ-साथ नगर स्थित प्लस टू उवि में प्रभारी प्राचार्य विपिन कुमार सिंह, मवि इंदुपुर के शिक्षक तेजनारायण महतो, महिला कॉलेज में रात्रि प्रहरी रामजी सिंह, पंचायत सचिव कृष्णनंदन राम को भी विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर फूलमाला, बुके, अंगवस्त्र व अन्य उपहार दिया गया. नगर के उच्च विद्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम शिक्षक रामकिंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री नीरज कुमार, पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह, विधान परिषद सदस्य संजीव कुमार सिंह, शिक्षक विपिन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया. मौके पर विद्यालय छात्रों द्वारा संगीत और पारंपरिक लोक नृत्य भी प्रस्तुति किया गया. इस कार्यक्रम के बीच विभिन्न वक्ताओं ने विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य विपिन कुमार के विद्यालय में 18 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की गयी. मौके पर प्रखंड प्रमुख इंदु देवी, बीडीओ प्रतीक कुमार, श्याम नंदन सिंह, डॉ रामरेखा सिंह, रामपुकार सिंह, डॉ रामप्रवेश सिंह, डॉ सुरेश प्रसाद राय, विजय कुमार, चंद्रकिशोर कुमार, विनय मोहन, प्रवीण कुमार, रामजी सिंह, डॉ आनंद मोहन, सुधीर कुमार, मुकुल कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन